Saturday, October 24th, 2026

बिहार में जांघ के ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने किया हंगामा

पूर्णिया.

पूर्णिया के लाइन बाजार डाकबंगला चौक के पास ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत हो गई। मौत के बाद डॉक्टर पर लापरवाही और परिजनों के साथ मारपीट का आरोप लगाकर हंगामा प्रदर्शन किया। हंगामा देखकर डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी अस्पताल छोड़ कर फरार हो गए। घटना की जानकारी के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को समझाकर मामले की शांत कराने में जुटे हैं।

मृतक मरीज केदार भगत (65 वर्ष) सदर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर गुलाबबाग निवासी थे। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया बुधवार सुबह 11 बजे केदार भगत को जांघ में कुछ परेशानी के कारण हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंगद कुमार चौधरी के यहां भर्ती कराया गया। शाम में डॉक्टर अंगद कुमार चौधरी के बिना ही अस्पताल के कर्मी मरीज को अंदर लेकर चले गए। खून और पानी चढ़ने लगा। डॉक्टर के जाने के कुछ देर बाद ही मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद जब परिजनों ने कारण जानना चाहा तो परिवार की महिला को सही कारण नहीं बताकर बरगलाने वाले अस्पतालकर्मी मारपीट करने लगे। उसके बाद पारिजन भी गुस्से में हंगामा-प्रदर्शन करने लगे।घटना की सूचना पर सहायक खजांची थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को समझाते हुए हंगामे को शांत कराया। मामले को सहायक खजांची थानाध्यक्ष शशि कुमार भगत ने बताया कि मरीज की मौत की सूचना पर घटनास्थल पहुंच कर परिजनों को समझा कर शांत कराया गया है। परिजनों की ओर से अबतक कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

#patient died#Bihar

Source : Agency

पाठको की राय