Thursday, October 22nd, 2026

रायपुर में कार्गो हब बनाने पटेल ने रखी सिंधिया के सामने मांग

रायपुर

छत्तीसगढ़ के केबिनेट मंत्री श्री उमेश पटेल मंगलवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नागरिक उड्डयन मंत्रियों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रतिनिधि तौर पर शामिल हुए। सम्मेलन की अध्यक्षता  केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की।श्री पटेल ने बैठक में राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने और रायपुर में कार्गो हब बनाने की मांग रखी।

 

Source : Agency

पाठको की राय