Thursday, October 22nd, 2026

रवि शास्त्री के बयान से पैट कमिंस भी होंगे हैरान, कहा- एक अच्छे गेम को खराब कर दिया

नई दिल्ली
कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर पैट कमिंस ने इस सीजन अपने पहले ही मैच में धमाकेदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। एक समय रोमांचक मोड की तरफ झुक रहे मैच को कमिंस ने एक ही ओवर में अपने तोबड़तोड़ बल्लेबाजी से केकेआर की झोली में डाल दिया। कमिंस ने पारी के 16वें ओवर में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज डेनियल सैम्स की जमकर खबर ली और ओवर से 35 रन बटोरते हुए केकेआर को जीत दिलाई। इस दौरान कमिंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में संयुक्त सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड भी दर्ज किया।  मैच के बाद ब्रॉडकास्टर्स स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने मजाक में कहा कि कमिंस ने "वास्तव में क्रिकेट के अच्छे गेम को खराब कर दिया है।''

"यह ऐसा है जैसे कोई उसके पास से गुजर रहा हो, उसे बताना चाहिए 'अच्छा खेला पैट। क्रिकेट के अच्छे गेम को खराब करने के लिए धन्यवाद।' उसने एक अच्छे गेम को खराब कर दिया।''  उन्होंने कहा, "यह अवास्तविक था। एक ओवर में 35 रन। आपको सोचना शुरू करना होगा कि आपने ऐसा मैच कब देखा, जहां दूसरी टीम का पलड़ा भारी था और फिर यह मुंबई इंडियंस के लिए शायद 60-40 हो जाता है और अगले ओवर में यह खत्म हो गया है। मुझे इस तरह का मैच देखे हुए काफी समय हो गया है और मैंने बहुत क्रिकेट देखा है।'' शास्त्री ने कमिंस की पारी को लेकर आगे कहा, ''उसके खेलने के अंदाज को देखो। वह एक मिशन पर आया था। उसने अपने चार ओवर के कोटे में 49 रन लुटाए थे। इसलिए उसने सोचा होगा कि मैं इस मैच को खत्म करने के लिए और अधिक रन बनाने जा रहा हूं और उसने ये करने के लिए मैदान के चारों तरफ शॉट मारे। उस पारी में शायद ही कोई मिस-हिट हो।''

 

#Pat Cummins

Source : Agency

पाठको की राय