Wednesday, October 21st, 2026

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को पैट कमिंस की सलाह छींटाकशी पर नहीं बल्कि अपने खेल पर दें ध्यान

मेलबर्न
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम हमेशा से स्लेजिंग के लिए मशहूर रही है, लेकिन मौजूदा टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने अपने खिलाड़ियों को मैच के दौरान छींटाकशी से बचने और अपने खेल कर ध्यान देने के लिए कहा है। 2018 में बॉल टैम्परिंग मामले के बाद से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कल्चर में काफी बदलाव देखने को मिले हैं।इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा एशेज सीरीज के दौरान भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच कोई छींटाकशी देखने को नहीं मिली है। कमिंस ने इसके लिए अपनी कप्तानी को नहीं बल्कि खिलाड़ियों को क्रेडिट दिया है। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने सिडनी टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले उस्मान ख्वाजा के प्रयासों की सराहना की तो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने भी विरोधी टीम के क्रिकेटरों के अच्छे प्रदर्शन को सराहा। कमिंस ने कहा कि उनकी कप्तानी काफी हद तक इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान इयोन मोर्गन से मिलती है। कमिंस ने कहा, 'मैं अलग तरह के कप्तानों पर गौर करता हूं और मुझे इयोन मोर्गन जैसा कप्तान पसंद है। मुझे कप्तानी पर उनका दृष्टिकोण पसंद है और वह कैसे टीम को एकजुट करते हैं। मैंने पिछले कुछ सालों से आईपीएल में इयोन के साथ काम किया है और जीवन को लेकर हमारा नजरिया एक जैसा है।' उन्होंने कहा, 'मैं अपने सभी खिलाड़ियों को अपनी अलग पहचान बनाने के लिए मोटिवेट करता रहता हूं। उन्हें किसी को प्रभावित करने या छींटाकशी करने की कोशिश करने की जरूरत नहीं है क्योंकि पहले ऐसा होता रहा है।' कमिंस ने कहा कि उन्हें अपनी टीम के व्यवहार पर गर्व है।  

 

 

#Pat Cummins

Source : Agency

पाठको की राय