बलात्कार के मामले में पास्टर गिरफ्तार
जगदलपुर
गीदम शहर के अटल आवास के पास स्थित एक चर्च का पास्टर बाबूलाल नाग विधवा महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाकर दो साल से संबंध बना रहा था। इसी दौरान महिला दो माह की गर्भवती हो गई और पास्टर बच्चे को गिराने के लिए मेडिकल स्टोर से दवाई लाकर उसे खिला दिया, इसके बाद से महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गर्ई और लोगोंं की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस मामले में गीदम पुलिस ने पास्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
गीदम पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अटल आवास के पास स्थित एक चर्च का पास्टर बाबूलाल नाग (43) 35 साल की एक विधवा महिला से दोस्ती किया क्योंकि महिला ने करीब 10 साल पहले धर्मांतरण किया था। करीब 2 साल पहले पास्टर ने महिला को शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसाया और उससके बाद से ही शादी का वादा कर संबंध बनाता रहा। इस बीच महिला दो माह की गर्भवती हो गई और उसने पास्टर को इसकी जानकारी दी। आरोपी पास्टर ने महिला के गर्भपात के लिए मेडिकल स्टोर से दवाएं ले आया और उसे जबरदस्ती खिला दी। दवाई खाने के बाद महिला की तबीयत बिगड?े लगी। महिला की तबीयत बिगड़ते देख आसपास के लोगों ने उसे गीदम के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल महिला की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपी पास्टर बाबूलाल नाग को गिरफ्तार कर लिया।

पाठको की राय