विश्वकर्मा जयंती पर विजीटर्स के लिये जारी नहीं होंगे पास
भिलाई
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के सुरक्षा की दृष्टि से 17 सितम्बर, 2023 को होने वाले विश्वकर्मा पूजा में संयंत्र में अनाधिकृत व्यक्तियों तथा आंगतुकों के प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया है। अत: संयंत्र प्रबंधन ने इस संबंध में परिपत्र जारी कर विश्वकर्मा पूजा के दिन अर्थात 17 सितम्बर को किसी भी बाहरी अतिथि/पंडित/आगंतुक को संयंत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी। साथ ही आयोजकों को यह सलाह दी जाती है कि पंडित की व्यवस्था केवल भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्मिकों में से ही की जाये।
इस प्रकार बीएसपी प्रबंधन ने परिपत्र के माध्यम से यह स्पष्ट कर दिया है कि संयंत्र की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विश्वकर्मा पूजा में 17 सितम्बर, 2023 को विजीटर्स पास पूर्णत: प्रतिबंधित होगा और 17 सितम्बर, 2023 को किसी भी प्रकार के विजीटर्स पास जारी नहीं किया जायेगा। अत: लोगों से अपील है कि विश्वकर्मा पूजा में व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करें। आप सभी पर भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद बना रहे।

पाठको की राय