Monday, October 26th, 2026

यात्री करते रहे ट्रेनों का इंतजार, दिल्ली-सहारनपुर रेलवे ट्रैक ठप

मेरठ
तकनीकी खराबी आने से गुरुवार सुबह करीब दो घंटे तक दिल्ली-सहारनपुर रेलवे ट्रैक ठप पड़ा रहा। इस दौरान दैनिक यात्री स्टेशनों पर इंतजार करते रहे।

मुजफ्फरनगर के पास रेलवे ट्रैक में तकनीकी खराबी होने से दिल्ली-सहारनपुर रेलवे ट्रैक करीब दो घंटे तक ठप रहा। बताया गया कि सभी ट्रेनें दो से तीन घंटे तक लेट हो गई हैं। वहीं सुबह के समय मेरठ से दिल्ली जाने वाले दैनिक यात्री ट्रेनों के इंतजार में सिटी और कैंट स्टेशन पर खड़े रहे।

बताया गया कि रेलवे ट्रैक बहाल हो गया है। करीब पांच घंटे की देरी से कुछ ही देर में छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस पहली ट्रेन सिटी स्टेशन आएगी।

 

#trains#Delhi

Source : Agency

पाठको की राय