Wednesday, October 21st, 2026

रूस में यात्री विमान क्रैश, 16 के मरने की आशंका

मेनजेलिंस्क
रूस (Russia) के तातारस्तान क्षेत्र (Tatarstan) के मेनजेलिंस्क (Menzelinsk) में रविवार को एक प्लेन क्रैश में 16 लोगों की मौत हो गई। रूस के आपातकालीन मंत्रालय ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इस हादसे में 16 लोग मारे गए हैं। मंत्रालय ने अपने टेलीग्राम चैनल पर कहा कि 23 लोगों को ले जा रहा L-410 प्लेन क्रैश हो गया है। यह प्लेन स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9:23 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। मंत्रालय ने अपने टेलीग्राम चैनल पर कहा कि 7 लोगों को बचा लिया गया है। मंत्रालय की ओर से जारी तस्‍वीर में साफ नजर आ रहा है क‍ि हादसे की वजह से प्लेन दो टुकड़ों में बंट गया।


स्थानीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक बताया कि बचे हुए 7 बचे हुए लोगों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें से एक की हालत बेहद गंभीर है। डॉक्‍टर उसकी जान की बचाने की कोशिश कर रहे हैं। न्‍यूज एजेंसी के मुताबिक, यह प्लेन रूसी सेना और नौसेना की मदद करने वाले एक स्‍वयंसेवक संस्था का था। यह संगठन खुद को खेल और रक्षा संगठन (sports and defence organisation) बताता है। इस विमान में सवार 23 लोगों में से 21 पैराशूट डाइवर्स थे।

 

#विमान क्रैश

Source : Agency

पाठको की राय