Thursday, October 22nd, 2026

सियालदह-नई दिल्ली एक्सप्रेस में यात्री ने कोच अटेंडेंड पर चलाई गोली

धनबाद.

सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में सीट को लेकर कोच अटेंडेंड से बहस के बाद 41 वर्षीय व्यक्ति ने ट्रेन के भीतर ही गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में एक यात्री के घायल होने की सूचना मिली है। यह घटना गुरुवार की रात करीब 9:45 की है, जब ट्रेन झारखंड के गोमोह और धनबाद स्टेशन के बीच थी। तभी एक व्यक्ति ने बी-7 कोच में गोलीबारी शुरू कर दी।

आरोपी की पहचान सेवानिवृत्त सैनिक कर्मी हरविंदर सिंह के तौर पर हुई है। आरोपी के पास हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का टिकट था, जबकि वह धनवाद रेलवे स्टेशन पर गलती से शियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पर चढ़ गया। ट्रेन में चढ़ने के बाद सीट को लेकर आरोपी की कोच अटेंडेंस से बहस हो गई, जिसके बाद उसने अपनी रिवाल्वर निकालकर खुलेआम गोली चलाने लगा। इस घटना की खबर पाकर आरपीएफ जवान ने तुरंत ही आरोपी की रिवॉल्वर जब्त कर उसे कोडरमा रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया।

 

#Bullet fired

Source : Agency

पाठको की राय