Friday, October 23rd, 2026

एयरपोर्ट पर एक करोड़ 17 लाख रुपये के सोने के साथ यात्री गिरफ्तार

लखनऊ
सोमवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर एक यात्री को एक करोड़ 17 लाख रुपये के सोने के बिस्कुट के साथ गिरफ्तार किया गया। इन बिस्कुट का वजन 2 किलो 300 ग्राम था।

मिली जानकारी के अनुसार बिजनौर का रहने वाला फैजान इंडिगो की फ्लाइट से लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरा था। उसके हावभाव देखकर कस्टम अफसरों को शक हुआ जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से सोने के बिस्कुट बरामद हुए।

फैजान ने ट्रांसफार्मर में सोने के बिस्कुट छिपा रखे थे। इन्हें सेलो टेप और कार्बन पेपर में लपेटा गया था। बरामद किए गए सोने को जब्त कर लिया गया है और यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

#एयरपोर्ट

Source : Agency

पाठको की राय