Saturday, October 24th, 2026

यूपी में गठित हो पसमांदा मुस्लिम आयोग, अनीस मंसूरी की मांग

जौनपुर
राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री अनीस मंसूरी ने उत्तर प्रदेश में पसमांदा मुस्लिम समाज आयोग गठित करने की मांग की है। बुधवार को यूपी प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पसमांदा-दलित मुसलमानों की सुरक्षा के दृष्टिगत पसमांदा आयोग का गठन करें।

जौनपुर की एक घटना का जिक्र करते हुए मंसूरी ने कहा कि ग्राम लोहिन्दा थाना सुजानगंज में सात मार्च को हुई घटना के पीड़ित जमाल  हुसैन  मृतक कमाल हुसैन की पत्नी, सरफ़राज़ कमाल हुसैन का पुत्र , सितारा पत्नी जमाल हुसैन, बदरूँनिशा  बहनें बुधवार को  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के जनता दरबार में उपस्थित हुईं। साथ ही पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के साथ-साथ सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस और क्षेत्राधिकारी, बदलापुर, उपजिलाधिकारी बदलापुर के द्वारा दिए गए आश्वासन पर तत्काल अमल करवाते हुए शस्त्र लाइसेंस, एक करोड़ की आर्थिक सहायता,  विवादित भूमि का पट्टा और परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी को पूरा करने के लिए आदेश दें।

इन लोगों ने पूरे घटनाक्रम का बयान कर सक्षम अधिकारी को पूरी घटनाक्रम से अवगत कराया सक्षम अधिकारी मुख्यमंत्री ने कड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इसके बाद पीड़ित परिवार उपमुख्यमंत्री  बृजेश पाठक से मिला।  न्याय की गुहार लगाई और प्रार्थना पत्र देकर न्याय दिलाने और प्रशासन द्वारा किये गए वादों को भी पूरा करने के लिए उपमुख्यमंत्री से निवेदन किया। उपमुख्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक जौनपुर को टेलीफोन के माध्यम से कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए।

अनीस मंसूरी ने कहा कि देश और प्रदेश में पसमांदा, दलित मुसलमानों पर अत्याचार की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। पसमांदा / दलित मुस्लिम आज भी खौफ के साये में जी रहा है।  प्रधानमंत्री  और भारतीय जनता पार्टी पसमांदा मुसलमानों को जोड़ने की बात कर रहे हैं दूसरी तरफ दूसरे समाज के लोग पसमांदा मुसलमानों पर अत्याचार कर रहे हैं।

 

 

#पसमांदा मुस्लिम आयोग

Source : Agency

पाठको की राय