Tuesday, October 20th, 2026

दलों ने मुस्लिम राजनीति का रुख बदला, धुरंधर घर पर बैठे-मैदान खाली

 सहारनपुर

मेरठ के चुनावी मैदान में मुस्लिम सियायत की धुरी रहे बड़े मुस्लिम चेहरे इस बार मैदान में नजर नहीं आ रहे हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ रहने वाले इन कद्दावर नेताओं की गैरमौजूदगी में मुस्लिम सियासत भी ठंडी नजर आ रही है।

मेरठ में नगर निगम से लेकर विधानसभा और संसद तक की राजनीति में मेरठ के इन मुस्लिम नेताओं की धमकर हर बार रही है। एक जमाना था जब हकीमुद्दीन और मंजूर अहमद का राजनीति में सिक्का चलता था। मेरठ में एक दौर में जनरल शाहनवाज, मोहसिना किदवई, हकीम सैफुद्दीन, नेताजी हकीमुद्दीन, सफावत हुसैन, मंजूर अहमद, नजीर अंसारी, अब्दुल वहीद कुरैशी, अब्दुल हलीम मुस्लिम सियासत के केंद्र में रहे। संसद और विधानसभा में मुस्लिम नेताओं ने मेरठ का प्रतिनिधित्व किया।

 

Source : Agency

पाठको की राय