Wednesday, October 21st, 2026

महाविद्यालय की छात्राओं का राष्ट्रीय शिविर में सहभागिता

अमरपाटन
  राष्ट्रीय सेवा योजना की दो छात्राओं ने युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रीय एकता शिविर में शासकीय महाविद्यालय अमरपाटन की तरफ से सहभागिता की। कीर्ति मिश्रा ने 9 -16 फरवरी तक गुजरात के सरदार पटेल विश्वविद्यालय आनंद में आयोजित राष्ट्रीय शिविर में मध्य प्रदेश की तरफ से सहभागिता करने का अवसर प्राप्त हुआ।

 वहीं दूसरी तरफ 18-24 मार्च तक गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में आलिया बेगम को अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की तरफ से चयनित हुआ। इन दोनों छात्राओं के चयन पर प्राचार्य डॉ एसपी सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्रीकांत शुक्ल, डॉ साधना मंडलोई, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ एस एन मिश्रा, डॉ एस के वर्मा और महाविद्यालय के पूरे स्टाफ सहित समस्त स्वयंसेवकों  ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

 

#शिविर में सहभागिता

Source : Agency

पाठको की राय