Thursday, October 22nd, 2026

मुख्यमंत्री से मिलकर संसदीय सचिवों, विधायकों और निगम-मंडल के पदाधिकारियों ने दी बधाई

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुख्यमंत्री निवास में संसदीय सचिवों, विधायकों, विभिन्न आयोग-मंडल और प्राधिकरण के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की और उन्हें आईएएनएस-सी वोटर गवर्नेंस इंडेक्स के अनुसार देश में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय, श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, विधायक अमितेश शुक्ल, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल कुलदीप जुनेजा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम अरूण वोरा, उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण डॉ. लक्ष्मी धु्रव, उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्राधिकरण किस्मत लाल नंद और श्रीमती उत्तरी जांगड़े, विधायक श्रीमती अनिता शर्मा और रामकुमार यादव, अध्यक्ष पाठ्यपुस्तक निगम शैलेष नितिन त्रिवेदी, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अटल श्रीवास्तव, अध्यक्ष राज्य अल्पसंख्यक आयोग महेन्द्र छाबड़ा आदि उपस्थित थे।

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय