Wednesday, October 21st, 2026

अमेरिका के मैनहटन में पार्किंग की बिल्डिंग ढही, एक की मौत, 5 घायल, कई गाड़ियां दबी

अमेरिका

अमेरिका के मैनहटन में पार्किंग गैरेज ढह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी ने बताया कि गैरेज का ढांचा गिर जाने की वजह से यह हादसा हुआ है। ड्रोन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किस तरह से गैरेज एकदम से ढह गया। न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने मीडिया को बताया कि एफडीएनवी ने रोबोटिग डॉग और ड्रोन की मदद से बिल्डिंग के भीतर फंसे लोगों को सर्च किया क्योंकि यह ढांचा बहुत ही ज्यादा अस्थिर है।
एफडीएनआई के चीफ फायर ऑपरेशनं जॉन एस्पोसिटो ने बताया कि इस हादसे के लिए हर कोई जिम्मेदार नजर आ रहा है। हम कोशिश कर रहे हैं कि क्या हम इसके करीब जा सकते हैं और इस बात को सुनिश्चित कर सकते हैं कि कार के अंदर कोई है नहीं।
 

 

#पार्किंग की बिल्डिंग ढही

Source : Agency

पाठको की राय