Tuesday, October 20th, 2026

Paris Olympics क्वार्टर फाइनल में हारीं दीपिका, कोरिया की तीरंदाज ने जीता मुकाबला

 पेरिस

 पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को एक और निराशा हाथ लगी है। तीरंदाज दीपिका कुमारी को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। कोरिया की नाम सु-ह्योन ने उन्‍हें 6-4 से हराया। इस हार के साथ ही पेरिस ओलंपिक में उनका सफर समाप्‍त हो गया है। दीपिका ने पहला सेट अपने नाम किया। इसके बाद दूसरे सेट में उन्‍हें हार का मुंह देखना पड़ा। तीसरे सेट में दीपिका ने एक बाद फिर वापसी की। इसके वह लगातार 2 सेट हारकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गईं।  

तीरंदाजी में खत्म नहीं हो सका सूखा

तीरंदाजी को ओलंपिक में 1988 में शामिल किया गया था और तब से भारतीय तीरंदाज लगभग हर ओलंपिक खेल में हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन अभी तक पोडियम तक पहुंचने में नाकाम रहे हैं. कहने का अर्थ यह है कि भारत ओलंपिक  के तीरंदाजी इवेंट्स में अब तक एक भी मेडल नहीं जीत पाया है.

दीपिका हारीं

भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी वूमेन्स सिंगल्स में अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला 4-6 से हार गई हैं. कोरिया की नाम सु-ह्योन ने पांचवां सेट जीतकर मैच अपने नाम कर लिया. दीपिका की हार के साथ ही तीरंदाजी में भारतीय चुनौती समाप्त हो गईं. भारत ओलंपिक की तीरंदाजी इवेंट्स में अब तक एक भी पदक नहीं जीत सका है.

 

#Paris Olympics 2024

Source : Agency

पाठको की राय