Friday, October 23rd, 2026

सेना में सेवारत और सेवानिवृत्त सैनिकों के पालक जिला सैनिक बोर्ड में करें जंगी ईनाम के लिए आवेदन

रायपुर
ऐसे पालक जिनके एक मात्र संतान हैं जो सेना में सेवारत अथवा सेवानिवृत्त सैनिक है। ऐसे पालक (पिता-माता) को जंगी ईनाम स्वरूप प्रति वर्ष पांच हजार रुपए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिए जाने का प्रावधान है। रायपुर जिले के अतिरिक्त धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद एवं बलौदा बाजार जिले के भूतूपर्व सैनिक एवं सेवानिवृत्त सैनिक के पालक जिला सैनिक कल्याण रायपुर में आवेदन कर आर्थिक लाभ ले सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, रायपुर (छ.ग.) से कार्यालयीन समय मे स्वयं अथवा दूरभाष क्रमांक 0771-2237449 या मों नं. 7646853020 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

 

#Zilla Sainik Board

Source : Agency

पाठको की राय