Saturday, October 24th, 2026

गोपनीयता के लिए हटाये आंसरशीट से माता-पिता के नाम

भोपाल
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय सात जिलों के 420 कालेजों में नियमित और प्राइवेट सवा लाख विद्यार्थियों की द्वितीय और तीसरे वर्ष की परीक्षाएं ले रहा है। कापियों में पूर्व में विद्यार्थियों को अपने माता-पिता का नाम देना होता था। उनकी गोपनीयता रखने के लिये प्रोफेसरों को कापियों को फोल्ट कर पिंच करना होता था, जिसमें काफी समय लगता था।  

बीयू ने उन्हें हटाकर रोल नंबर पर ओआरएम सीट की तरह गोले लगाने की व्यवस्था की है। इसमें विद्यार्थियों का समय ज्यादा लग रहा है। जबकि उन्हें अपनी जानकारी देने के बाद तीन घंटे में पूरा पेपर हल करना है। कई विद्यार्थियों ने प्रोफेसरों को इस संबंध में आपत्ति भी दर्ज कराई है।

प्रोफेसरों का कहना है कि पिछले दो वर्षों में कोरोना संक्रमण के चलते ओपन बुक एग्जाम लिये गये हैं। इसलिये विद्यार्थियों की परीक्षाएं में समय पर पेपर हल करने की आदत छूट गई है। इसलिये उन्हें कापियों में अपनी जानकारी देने और पेपर हल करने में ज्यादा समय लग रहा है। कुछ विद्यार्थियों को अपनी कापियों को अधूरा ही छोडना पड रहा है। वर्तमान में चल ही अंतिम वर्ष की परीक्षा में 60 हजार और द्वितीय वर्ष की परीक्षा में करीब 62 हजार विद्यार्थी शामिल हों रहे हैं।   

बीए इंग्लिश लिटरेचर की परीक्षा 31 मई को होगी
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने ने बीए इंग्लिश लिटरेचर फर्स्ट और सेकंड पेपर की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। फर्स्ट पेपर अब 31 मई को जो के पहले 30 अप्रैल को होना था। वहीं इंग्लिश लिटरेचर सेकंड का पेपर 5 मई की जगह 1 जून को आयोजित होगा। इन पेपर के अलावा बीसीए फाइनल ईयर फाउंडेशन कोर्स बेसिक्स आॅफ कम्प्युटर एंड इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी का पेपर अब 22 अप्रैल को होगा। आयोजित किया जाएगा। पहले यह परीक्षा 6 अप्रैल को होना थी। जिस अब निरस्त कर दिया गया है। वहीं बीए सेकंड इयर सायकोलॉजी पेपर 1 तारीख अब 28 मई कर दी है।

 

 

#Parents

Source : Agency

पाठको की राय