Tuesday, October 20th, 2026

यूपी के इस शहर में अचानक सड़क पर उतर आई पैरामिलिट्री फोर्स

बदायूं
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले एक शहर में सड़क पर अचानक पैरामिलिट्री फोर्स को देखकर हर कोई चकरा गया। सभी आपस में फोर्स को लेकर चर्चा करते नजर आए। दरअसल चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। शनिवार को बदायूं में पुलिस अधिकारियों ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ मिश्रित आबादी में फ्लैगमार्च किया। इस दौरान लोगों से अफवाहों से बचने की अपील भी की गई।

14 फरवरी को जिले की छह विधानसभा सीट पर चुनाव होना है। जिसके लिए एसएसपी डॉ. ओपी सिंह द्वारा पुलिस को क्रियाशील रहने का निर्देश दिया गया है। शनिवार को पैरामिलिट्री फोर्स ने सदर कोतवाली पुलिस के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। जिसमें काली सड़क होते हुए नवादा रोड, कबुलपुरा, सोथा आदि इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। एक साथ सड़कों पर भारी फोर्स देखकर लोग अचंभित नजर आए। फ्लैग मार्च में चीता मोबाइल को आगे रखा गया।

 

 

#Paramilitary

Source : Agency

पाठको की राय