Wednesday, October 21st, 2026

पैरा एशियाई खेल: हैनी ने जेवलिन थ्रो स्पर्धा में भारत के लिए जीता 11वां स्वर्ण

हांगझू.
हैनी ने बुधवार को यहां पुरुषों के जेवलिन थ्रो-एफ37/38 फाइनल में रिकॉर्ड बनाते हुए यहां चल रहे चौथे एशियाई पैरा खेलों में भारत के लिए 11वां स्वर्ण पदक हासिल किया। हैनी ने 55.97 मीटर के थ्रो के साथ एशियाई पैरा गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए एक और स्वर्ण पदक जीता। ईरान के होर्मोज़ सेइदिकाज़पौंजी ने अपने सीज़न के सर्वश्रेष्ठ 48.47 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता। जबकि चीन की डोंगक्वान एन को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

इस बीच, तीरंदाजी में, हरविंदर सिंह और साहिल ने पुरुष युगल रिकर्व में कांस्य पदक जीता। भारत फिलहाल 11 स्वर्ण, 15 रजत और 20 कांस्य सहित 46 पदकों के साथ छठे स्थान पर है। बता दें कि भारत ने एशियन पैरा गेम्स के चौथे संस्करण में 303 एथलीट भेजे हैं जिनमें 191 पुरुष और 112 महिला शामिल हैं। इस तरह से यह महाद्वीपीय आयोजन में देश का सबसे बड़ा दल बन गया है।

 

#Para Asian Games

Source : Agency

पाठको की राय