Monday, October 26th, 2026

रोहिणी समर्थकों को पप्पू यादव ने दी 25-25 हजार की मदद, आचार संहिता का बताया जा रहा उल्लंघन

सारण/पटना.

सारण में चुनावी रंजिश के दौरान गोली कांड में चंदन कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गुड्डू राय और मनोज राय गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। आज बुधवार को पप्पू यादव उन घायलों से मिलने पीएमसीएच पहुंचे, जहां उन्होंने उन घायलों से मिलकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज के लिए दोनों को 25 - 25 हजार रूपये की आर्थिक मदद की। इस मौके पर पप्पू यादव ने कहा कि इसके बाद हम सारण जायेंगे।

इस संबंध में पटना के डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि मैं एमसीसी कोषांग से जांच कराने के बाद ही कुछ कमेन्ट कर पाऊंगा। उन्होंने कहा कि मैं अभी तुरंत एडीएम राजेश जी को कह देता हूं कि वह एमसीसी कोषांग के तहत मामले की जांच कर मुझे रिपोर्ट करें। वहीं दूसरी तरफ पूर्णिया के डीएम कुंदन कुमार का कहना है कि यहां से कोई मामला नहीं बनता है। जहां का मामला है वहीं का पदाधिकारी बता सकता है। इतना ही नहीं इस संबंध में सारण के डीएम अमन समीर को भी अमर उजाला ने कॉल किया गया तो उन्होंने कॉल काट दिया। इस संबंध में पप्पू यादव से भी बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे बात नहीं कराई गई। सारण के भिखारी चौक स्थित बूथ के पास उपजे विवाद के कारण मंगलवार की सुबह गोलीबारी हुई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन करने वालों का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोलीबारी की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। अब वहां सारण प्रशासन ने इंटरनेट सेवा को तत्काल बंद कर दिया है।
क्या यह आचार संहिता का उल्लंघन नहीं?
फिलहाल राजनीतिक जानकारों का सवाल है कि भले ही सारण या फिर पूर्णिया में चुनाव संपन्न हो गये हों लेकिन अभी तक चुनाव का परिणाम सामने नहीं नहीं आया है, ऐसे में पप्पू यादव के द्वारा रोहिणी के समर्थकों को आर्थिक मदद करना क्या आचार संहिता का उल्लंघन नहीं?

 

#Pappu Yadav#Rohini supporters

Source : Agency

पाठको की राय