Saturday, October 24th, 2026

पेपर लीकः BRA बिहार विश्वविद्यालय में परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक! पार्ट 1 की गणित की परीक्षा का पेपर व्हाट्सएप पर वायरल

 मुजफ्फरपुर
 
बीपीएससी की परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होने  का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि अब यूनिवर्सिटी एग्जाम में क्वेश्चन लीक होने का मामला उजागर हुआ है। बीआर बिहार विश्वविद्यालय की परीक्षा में पेपर लीक होने की बात कही जा रही है। विश्वविद्यालय में पार्ट वन की पहले दिन की परीक्षा हो रही है। आज गणित विषय की परीक्षा है।
इस बीच व्हाट्सएप पर गणित विषय का क्वेश्चन वायरल हो रहा है। प्रश्न पत्र विवि से जुड़े ही एक व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल किया गया। बताया जा रहा है कि हाजीपुर के एक कॉलेज से प्रश्न वायरल हुआ है। सुबह 9. 20 बजे वायरल प्रश्न व्हाट्सएप पर पहुंच गया। हालांकि, वायरल प्रश्न पत्र के असली होने की पुष्टि नहीं की जा रही है।

गणित की परीक्षा अभी चल रही है। एग्जामिनेशन खत्म होने के बाद तय हो पाएगा कि वायरल पेपर असली है या नकली। इधर बिहार विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ संजय कुमार ने कहा है कि उन्हें भी इसकी जानकारी दी गई है।  सूचना मिलने पर खुद और अन्य पदाधिकारियों के द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है।  परीक्षा नियंत्रक ने कहा है कि अभी परीक्षा चल रही है इसलिए यह करना जल्दी बाजी होगी कि पेपर लीक हो गया है।

 

 

#पेपर लीकः

Source : Agency

पाठको की राय