पपीता है डायबिटीज के मरीजों के लिए कारगर , जाने कैसे करे इस्तेमाल
मधुमेह या डायबिटीज (Diabetes) एक लाइलाज बीमारी है। इस बीमारी में मरीज के शरीर में पर्याप्त (या कोई भी) इंसुलिन नहीं बनाता है। इतना ही नहीं, शरीर इंसुलिन का उस तरह से उपयोग नहीं करता है जैसा उसे करना चाहिए। इंसुलिन एक हार्मोन है, जो ग्लूकोज या शुगर को शरीर की कोशिकाओं में प्रवेश करने में मदद करता है। यदि शरीर इंसुलिन का निर्माण या उपयोग ठीक से नहीं करता है, तो आपके खून में शुगर जमा हो सकता है। खून में ब्लड शुगर (Blood Sugar) बढ़ने से कई गभीर समस्याओं का खतरा पैदा हो सकता है।
कुछ लोग अपने ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए दवा लेते हैं, तो कुछ लोग एक्सरसाइज या हेल्दी डाइट के जरिए हाई ब्लड शुगर को मेंटेन रखने की तमाम उपाय करते रहते हैं। वैसे एक्सपर्ट ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिए हेल्दी डाइट को ही बेहतर उपाय मानते हैं। धरती पर खाने-पीने की इतनी चीजें हैं, तो ऐसे में सवाल पैदा होता है कि डायबिटीज के मरीजों को शुगर कंट्रोल रखने के लिए क्या खाना-पीना चाहिए?
बात जब डायबिटीज डाइट (Diabetes diet) की होती है, तो फलों का जिक्र जरूर होता है। शुगर के सभी मरीज जानना चाहते हैं कि ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए कौन सा फल खाना चाहिए? फल आमतौर पर एक स्वस्थ आहार का हिस्सा होते हैं लेकिन कुछ फलों में नैचुरल शुगर अधिक होती है, इस तरह के फलों का बहुत अधिक सेवन ब्लड शुगर के लिए अच्छा नहीं होता है। इन्हीं में पपीता एक फल है जिसे लेकर हमेशा कंफ्यूजन रहती है कि क्या डायबिटीज के मरीजों को पपीता खाना चाहिए? चलिए जानते हैं इसका जवाब।

पाठको की राय