पंकज चौधरी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश पासवान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की
लखनऊ
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश पासवान ने शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की तथा मुख्यमंत्री ने दोनों केंद्रीय राज्यमंत्रियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी महराजगंज के 7वीं बार सांसद चुने गए
मिली जानकारी के मुताबिक, केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी महराजगंज के 7वीं बार सांसद चुने गए हैं और उन्हें मोदी सरकार में दूसरी बार केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री बनाया गया है जबकि बांसगांव से लगातार चौथी बार सांसद चुने गए कमलेश पासवान को पहली बार केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री बनाया गया है। दोनों राज्यमंत्रियों ने शनिवार को गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।
मोदी सरकार में मंत्री बनने पर CM योगी ने कमलेश व पंकज को दी बधाई
योगी ने पंकज चौधरी और कमलेश पासवान को केंद्र सरकार में मंत्री बनने पर बधाई दी। इस दौरान उनके मध्य पूर्वांचल और समूचे उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर वार्ता हुई। दोनों राज्यमंत्रियों ने लोकसभा चुनाव में सतत मार्गदर्शन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया।
#Pankaj Chaudhary and Kamlesh Paswan

पाठको की राय