Monday, October 19th, 2026

11वीं बार पंकज आडवाणी ने जीता राष्ट्रीय बिलियर्ड्स खिताब

नई दिल्ली
देश के शीर्ष क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने अपने राष्ट्रीय बिलियर्ड्स खिताब का बचाव करते हुए ध्रुव सितवाला को यहां नौ गेम के फाइनल में 5-2 से हराकर 11वीं बार चैंपियन बनें। आडवाणी ने 56 और 46 के स्कोर के साथ शुरुआती दो गेम के बाद स्कोर 1-1 कर दिया। सितवाला ने तीसरे गेम में बढ़त कायम कर ली। आडवाणी ने चौथे गेम में 127 का ब्रेक बनाया। चार गेम के बाद स्कोर 2-2 की बराबरी पर था। आडवाणी ने लगातार दो गेम में 150 के एक समान के स्कोर के साथ बढ़त 4-2 कर ली। सितवाला लय जारी नहीं रख सके। आडवाणी ने 148 के ब्रेक के साथ गेम और मैच अपने नाम कर लिया।

 

 

#Pankaj Advani

Source : Agency

पाठको की राय