Monday, October 19th, 2026

पंकज आडवाणी ने GSC विश्व स्नूकर क्वालिफायर में दर्ज की चौथी जीत

मुंबई
स्टार क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए 121 अंक के एक ब्रेक के साथ जीएससी विश्व स्नूकर क्वालिफायर में अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की।

आडवाणी ने धीमी शुरुआत की जिससे उनके प्रतिद्वंद्वी धवज हरिया ने 2-0 से बढ़त हासिल कर ली।

आडवाणी ने हालांकि जल्द ही वापसी की और आखिर में 4-2 (29-74, 31-79, 121(121)-00, 69-14, 69-03, 72-17) से जीत दर्ज की। पुरुष वर्ग में आदित्य मेहता और महिला वर्ग में विद्या पिल्लई दोनों को हार का सामना करना पड़ा। भारत के नंबर तीन खिलाड़ी लक्ष्मण रावत ने अपने सभी चारों मैच जीते।

 

#Pankaj Advani#GSC#Snooker

Source : Agency

पाठको की राय