Monday, October 26th, 2026

बसों में महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए, अब लगेगा पैनिक बटन

 दुर्ग
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में महिलाओं और विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए बड़े कदम उठाए गए हैं। बता दें कि यात्री बसों में महिलाओं एवं स्कूल बसों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पैनिक बटन यानी GPS लगाने की तैयारी में है। पैनिक बटन लगने से बस में किसी प्रकार की दुर्घटना, छेड़छाड़ होने पर पैनिक बटन दबाने से तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना मिल जाएगी।


इसके साथ ही बसों का लोकेशन, स्पीड आदि का भी पता चलता रहेगा। इससे चालकों की मनमानी पर रोक लगने के साथ हादसे की आशंका भी कम हो जाएगी। जीपीएस सिस्टम का कंट्रोल रूम डायल 112 के कार्यालय में बनाया गया है। छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग के मुताबिक इस व्यवस्था के शुरू होने से जनता को किसी तरह के खतरे तथा अनहोनी से निपटने में काफी सहूलियत होगी।

 वर्तमान में प्रदेश में 12000 यात्री बस और लगभग 6000 स्कूल बस संचालित हैं। बसों में पैनिक बटन और जीपीएस के लगने से बसों की पल-पल की जानकारी मिलेगी। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय