Sunday, October 25th, 2026

राजनांदगांव जिले में ब्लैक फंगस से पंच की पहली मौत


राजनांदगांव। राजनांदगांव शहर से महज 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित दोमहाटोला के आश्रित ग्राम बुंदेलीकला में रहने वाले एक युवक की मौत ब्लैक फंगस से मौत  हो गई। जिले का यह पहला मामला है जिसमें एक युवा किसान की मौत हुई जो ग्राम पंचायत में पंच भी था जिसके मौत का कारण ब्लैक फंगस बना।

शहर से करीब लगे गांव बुंदेलीकला का रहने वाला तेजराम वर्मा( 42) पिता ईश्वर वर्मा जो गांव में खेती किसानी का काम करता था और ग्राम पंचायत में पंच भी था कि अचानक गांव में ही तबीयत बिगड़ी जिसके चलते वह राजनांदगांव के एक निजी अस्पताल में अपना इलाज कराने भर्ती हुआ जहां उसका निमोनिया और शुगर बढ?े को लेकर इलाज जारी था। इलाज के बावजूद उसमें कोई सुधार नहीं हो पा रहा था और इलाज चलने के दौरान ही उसके एक आंख में सूजन और दर्द की परेशानी उत्पन्न हुई जिसके चलते मरीज के परिजन उसे राजनांदगांव के  नेत्र विशेषज्ञ के पास परीक्षण के लिए ले गए जहां नेत्र विशेषज्ञ ने प्रथम उपचार कर ब्लैक फंगस की आशंका को देखते हुए उसे रायपुर एम्स में भर्ती होने की सलाह दी। परिजनों ने तेजराम को रायपुर के एम्स हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने भी ब्लैक फंगस पोस्ट कोविड-के वजह से और शुगर बढ?े की वजह से होने की पुष्टि की और नेत्र विभाग के डॉक्टरों ने इलाज भी शुरू कर दिया जहां 2 दिन तक तेजराम जिंदगी और मौत से संघर्ष करता रहा बाद ऐम्स में ही उसकी मृत्यु हो गई। बुंदेलीकला का रहने वाला तेजराम वर्मा किसान था और ग्राम पंचायत में पंच भी अब तेजराम वर्मा के मृत्यु के पश्चात पत्नी और दो बच्चे हैं जिनके सामने जीवन यापन का संकट आॅन खड़ा है।

अटल बिहारी बाजपेई मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर व एचओडी ईएनटी डिपार्टमेंट डॉ आर .एस गौर ब्लैक फंगस को लेकर कहते हैं कि यह एक फंगल संक्रमण है उन लोगों को ज्यादा प्रभावित करता है जो दूसरी स्वास्थ्य की समस्याओं से ग्रसित रहते हैं और जिनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। कोविड के पहले व कोविड - 19 के बाद शुगर व अन्य बीमारियों से ग्रसित होने पर बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है शुगर लेवल का ध्यान रखना आवश्यक है। ब्लैक फंगस से डरने की आवश्यकता नहीं यह हवा से नहीं फैलता कोरोना ठीक होने के बाद भी अपने शुगर लेवल का बराबर ध्यान रखना आवश्यक है। लोगों को गंदा मास्क नहीं पहनना चाहिए मास्क को हमेशा धोना चाहिए या ऐसा मास्क पहनना चाहिए जिसे प्रतिदिन डिस्पोज कर सके। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश चौधरी से जब इस बाबत जानकारी चाही गई तो उनका कहना था कि।विस्तृत जानकारी के पश्चात इस केस के बारे में बता पाऊंगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय