Monday, October 19th, 2026

पंचायत सचिव के साथ हो गई ठगी, बैंक अकाउंट से उड़ा लिए 10 लाख रुपये

ग्वालियर.
साइबर फ्राड करने वाले बदमाशों ने गैस कनेक्शन का बिल कम करने के नाम पर पंचायत सचिव से 10 लाख रुपये ठग लिए। सबसे पहले पंचायत सचिव के पिता के मोबाइल पर अवंतिका गैस कंपनी का मैनेजर बनकर ठग ने काल किया और कहा कि गैस कनेक्शन का बिल कम हो जाएगा, खाते में 10 रुपये का ट्रांसफर करना है। पंचायत सचिव ने इसके बाद बात की और अपना मोबाइल नंबर दे दिया। ठग ने जो गैस का बिल भेजा, उसमें सही जानकारी थी। यहीं से पंचायत सचिव झांसे में आ गए और गैस बिल नाम की जो एपीके फाइल वाटसएप पर भेजी थी, वह डाउनलोड कर ली।

क्राइम ब्रांच कर रही इस मामले की जांच
इसके बाद खाते से पांच-पांच लाख रुपये की रकम दो बार में कट गई। यह रकम हैदराबाद के कर्नाटका बैंक के खाते में पहुंची, जहां से इस रकम को ट्रांसफर कर दिया गया। क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है।

ठगी के बाद भी कॉल आया- पुराना बिल क्यों नहीं भरा
ठगी के बाद भी मनोज के पिता के पास काल आया कि अवंतिका गैस से बोल रहा हूं। पुराना गैस बिल क्यों नहीं भरा? उसे अपडेट कर दो। ठग की बात सुनने के बाद कोई जवाब नहीं दिया और फोन को काट दिया।

 

#Fraudsters stole

Source : Agency

पाठको की राय