दूसरे चरण में पालीगंज में हुए पंचायत चुनाव, 23 पंचायतों में चार ही मुखिया दोबारा जीत पाये
पटना
दूसरे चरण में पालीगंज में हुए पंचायत चुनाव के परिणाम के बाद तस्वीर पूरी तरह साफ हो गयी. इस चुनाव में जीतने वालों में ज्यादातर नये हैं. 23 पंचायतों में चार ही पुराने मुखिया चुने गये, जबकि 34 पंचायत समिति सदस्यों में मात्र आठ पुराने चेहरों पर ही लोगों ने अपना भरोसा जताया. 23 पंचायतों में 10 पुराने सरपंच जीत पाए. इस पद के लिए जनता ने 13 नये लोगों को चुना. सरपंच पद के लिए रानीपुर कुरकुरी पंचायत से बिजेंद्र पासवान ने करीबी मुकाबले में दीपचंद पासवान 106 मतों से हरा कर दोबारा सरपंच बने.
लालगंज सेहरा पंचायत से पंचायत समिति सदस्य बिमल कुमार ने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी को सुरेंद्र कुमार को 99 मतों के अंतर से हरा जीत हासिल की. वहीं मसौढा-जलपुरा से अनिशा देवी ने 2502 मत प्राप्त कर तारा देवी 1191 मतों के बड़े अंतर से हराया. तारा देवी को कुल 1311 मत मिले. शुक्रवार देर तक प्रत्याशियों के समर्थक मतगणना स्थल पर जुटे रहे. अपने प्रत्याशी की जीत के बाद समर्थकों ने जहां जश्न मनाया वहीं एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर बधाई भी दी वहीं हारे प्रत्याशियों व उनके समर्थकों में मायूसी छायी रही.
पंचायत समिति सदस्य के परिणाम
मसौढा-जलपुरा अनिशा देवी (पुराने) 2502 तारा देवी 1311 , महाबलीपुर प्रेमशीला देवी(नये) 1570 रीमा देवी 880 ,सरसी-पिपरदाहा दौलती देवी (पुराना) 1911 लखपतिया देवी 1208, सरसी-पिपरदाहा बैजंती देवी (नये)485 चुम चुम देवी 210,भेरहरिया-सियारामपुर रितु कुमारी(नये) 1798 पिंकी देवी 939, अकबरपुर-रानीपुर संतोष कुमार (नये)1678 सविता देवी 846 , खानपुरा-तारणपुर दुर्गा देवी (पुराना)1380 संगीता देवी 862 , बालीपांकड-अमरपुरा बीरेंद्र पंडित(नये) 727 रामकिशोर राम 727,
मधवां-मखामिलपुर प्रतिमा देवी (नये)1318 श्वेता कुमारी 854 , मधवां-मखामिलपुर अपलेंद्र कुमार(पुराना) 914 जयनारायण राम 384 , मुड़िका पंचायत रविभूषण कुमार(नये)435 गिरिजा सिंह यादव 417 , मुड़िका पंचायत युगेश्वर चौहान (नये)516 बालगोविंद चौहान 448 , अजदा सिकरिया पंचायत पूनम सिन्हा(नये) 813 निरमा कुमारी 476 , अजदा सिकरिया पंचायत रामवती देवी( पुराना) 1290 मधु देवी 778 , रानीपुर कुरकुरी पंचायत सोमर राजवार(नये) 818 गुड्डू कुमार 684,
चिकसी पंचायत निमेला कुमारी (नये)1475 खुशबू रानी 1008 , सिगोड़ी पंचायत इम्तियाज आलम(नये) 1022 मो फैसल 652 , सिगोड़ी पंचायत नमूना कुमार (नये)1345 गुलाम हुसैन 706, लालगंज सेहरा पंचायत बिमल कुमार(पुराना) 1493 सुरेंद्र कुमार 1394 , लालगंज सेहरा पंचायत किरण देवी (नये) 249 बिभा देवी 192 , मेरा पतौना पंचायत सीमा कुमारी (नये)1552 मीनाक्षी शर्मा 683 , मेरा पतौना पंचायत नागेंद्र कुमार(नये) 565 राधा देवी 562 , कटका पैगंबरपुर पंचायत शांति देवी(पुराना) 1279 आइशा खातून 962 , मौरी पियरपुरा पंचायत चंद्रदेव ठाकुर(पुराना) 1578 भीम कुमार 872,
जम्हारू इमामगंज पंचायत सतीश कुमार(नये) 634 सूमोदल बिंद 551 , जम्हारू इमामगंज रमेश रजक (नये)1163 बिनोद कुमार 830 , दहिया पंचायत धर्मेंद्र कुमार(नये) 1210 शालिग्राम पंडित 1100 , जरखा पंचायत कुसुम देवी (नये)920 रिंकल कुमारी 726, जरखा पंचायत धर्मेंद्र सिंह (नये)517 रविंद्र सिंह 463 , चंढोस पंचायत से प्रमिला देवी (नये)893 अश्मेक कुमार निराला 498 , चंढोस पंचायत उपासी देवी(नये) 812 धनमतिया देवी 679 , नदहरी कोदहरी रंभा देवी(नये) 402 शांति देवी 350 , नदहरी कोदहरी संजीत कुमार (नये)1013 अजय कुमार 952 , कल्याणपुर पैपुरा पिंटू कुमार(नये) 1037 रामेश्वर ठाकुर 659

पाठको की राय