Wednesday, October 21st, 2026

पंचायत चुनाव: सर्दी के बावजूद बूथों पर दिख रहा मतदाताओं का उत्‍साह, 11 बजे तक 20 फीसदी मतदान

पटना
बिहार में आज पंचायत चुनाव के नौवें चरण के लिए मतदान हो रहा है। सुबह-सुबह बूथों पर मतदाताओं की कतारें लग गई। सुबह 11 बजे तक 19 से 20 प्रतिशत मतदान की खबर है। नौवें चरण के बाद बिहार पंचायत चुनाव के दो और चरण रह जाएंगे। 11 वें और 12 वें चरण का मतदान दिसम्‍बर में होगा। नौवें चरण की मतगणना बुधवार को कराई जाएगी। नौवें चरण के तहत बिहार के 35 जिलों के 53 प्रखंडों में नौवें चरण का मतदान कराया जा रहा है। कुल 7598 भवनों में 12,341 बूथ बनाए गए हैं। शाहाबाद, मगध, पटना और सारण क्षेत्र के अलावा वैशाली, बेगूसराय और शेखपुरा जिले में सुबह सात बजे से वोट पड़ रहे हैं।

 

#Panchayat elections

Source : Agency

पाठको की राय