Wednesday, October 21st, 2026

पंचायत चुनाव : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के क्षेत्र में भाजपा को करारी हार का करना पड़ा सामना

मनेंद्रगढ़

जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की है. मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के क्षेत्र में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है. यहां कांग्रेस ने अपनी स्थिति को मजबूत किया है. मनेंद्रगढ़ खड़गवां के दोनों जिला पंचायत क्षेत्रों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है.

कांग्रेस की ममता सिंह और प्रिया मसराम ने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 और 10 से जीत हासिल की है. क्षेत्र क्रमांक 9 से जिला पंचायत अध्यक्ष रही भाजपा समर्थित रेणुका सिंह और क्षेत्र क्रमांक 10 से जनपद अध्यक्ष रही भाजपा समर्थित सोनमति उर्रे को हार का सामना करना पड़ा.

 

Source : Agency

पाठको की राय