Tuesday, October 20th, 2026

पंचायत निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण 10 दिसंबर को

भोपाल

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 10 दिसंबर को अपरान्ह 4 बजे से पंचायत आम निर्वाचन 2021-22  के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग बी.एस. जामोद ने जानकारी दी है कि प्रशिक्षण में मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी की प्रक्रिया, पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी की भूमिका, मतदान दिवस की व्यवस्था और मतगणना प्रक्रिया एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा के संबंध में जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण  राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा दिया जाएगा। प्रशिक्षण में जिले के उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निग अधिकारी, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर , नोडल अधिकारी प्रशिक्षण और निर्वाचन अधीक्षक शामिल होंगे।

 

 

#पंचायत निर्वाचन

Source : Agency

पाठको की राय