Tuesday, April 21st, 2026

पलामू की महिला के साथ गया में सामूहिक दुष्कर्म

पलामू

बिहार के गया से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना की खबर सामने आई है, जहां एक झारखंड के पलामू जिले की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं घटना के बाद हालत बिगड़ने पर महिला को सहेली पलामू के मेदनीनगर इलाके में छोड़ भाग गई।

सहेली के तीन दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अपने प्रेमी के साथ कमरे में थी। इसी दौरान उसके कमरे में तीन शख्स दाखिल हुए। वे तीनों उसकी सहेली के दोस्त थे। तीनों लोगों ने उसकी प्रेमी को बुरी तरह से पीटकर कमरे से बाहर निकाल दिया। इसके बाद तीनों ने महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए। वहीं महिला की सहेली गंभीर हालत में उसको पलामू के मेदनीनगर इलाके में छोड़ भाग गई। इसके बाद पीड़ित महिला किसी तरह थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती बताई।

वहीं पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल शुरू कर दी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की बात कही। फिलहाल पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी में जुट गई है।

 

Source : Agency

आपकी राय

5 + 5 =

पाठको की राय