पलक तिवारी ने की मेकअप मिस्टेक
श्वेता तिवारी न सिर्फ खुद बेहद खूबसूरत हैं, बल्कि उनकी बेटी पलक तिवारी भी ब्यूटीफुल लेडी हैं। यही तो वजह है कि इन दोनों मां-बेटी की स्टाइलिश तस्वीरें अक्सर वायरल हो जाती हैं। इस बार भी पलक जब एयरपोर्ट पर नजर आईं, तो उनका फैशन एक नंबर नजर आया। हालांकि, यही बात उनके मेकअप के लिए नहीं कही जा सकती थी। कैमरे के फ्लैश में कैद हुईं तस्वीरें पलक के चेहरे को उनकी ऐज से ज्यादा बड़ा दिखा रही थीं, जो उनकी ओवरऑल अपीयरेंस पर असर डालता नजर आया।
चेहरे पर नजर आए अलग-अलग शेड
सिलेब्स को परफेक्ट लुक देने के लिए उनके चेहरे पर कई लेयर्स का मेकअप किया जाता है। इसके लिए अलग-अलग टोन के बेस और कंसीलर का यूज होता है। पलक के फेस पर भी इसी टेक्नीक का यूज किया गया। उनके बेस को जहां स्किन से मैच करता हुआ रखा गया, वहीं डार्क स्पॉट्स और डार्क सर्कल्स को हाइड करने के लिए लाइटर शेड के कंसीलर को लगाया गया।
फ्लैश में नजर आ गया अंतर
पलक की जब फ्लैश में फोटोज ली गईं, तो उनके चेहरे पर अलग-अलग टोन के मेकअप प्रॉडक्ट्स हाइलाइट हो गए। उनके चीक्स का एरिया जहां ग्लॉसी था, तो वहीं फोरहेड का हिस्सा कॉम्पैक्ट पाउडर के कारण ड्राइ नजर आया। इन दोनों का शेड भी डिफ्रेंट दिखा। वहीं सबसे ज्यादा हाइलाइट आंखों के नीचे लगा कंसीलर हुआ, जो अच्छे से ब्लेंड किया हुआ नहीं लग रहा था।
तारा सुतारिया भी कर चुकी हैं ऐसी मिस्टेक
वैसे पलक अकेली नहीं हैं, जिनका चेहरा इस तरह की मेकअप मिस्टेक के कारण अजीब नजर आया हो। एक प्रमोशनल इवेंट में तारा सुतारिया भी ऐसे लुक में स्पॉट की गई थीं। उनके चेहरे पर भी पूरा मेकअप एक जैसा और डार्क सर्कल्स पर लगा कंसीलर बिल्कुल अलग नजर आया था। इसके कारण उनका भी ओवरऑल लुक काफी प्रभावित हुआ था और कई दिनों तक बस उनके इस फॉल्टी मेकअप की ही चर्चा होती रही थी।
मेकअप फ्लैशबैक
कैमरे के फ्लैश के सामने जब मेकअप के अलग-अलग शेड्स नजर आते हैं, तो इसे Makeup Flashback कहा जाता है। इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका ये है कि जो भी प्रॉडक्ट्स चुने जाएं, वो स्किनकलर से मैच के हों। यहां तक कि कंसीलर भी ऐसा हो, जो बहुत ज्यादा वाइटिश न लगे। इन्हें ब्लेंड करने के लिए ब्रश की जगह स्पॉन्ज का यूज करें। मेकअप को नैक पर भी अच्छे से लगाना चाहिए, नहीं तो कैमरे के सामने गर्दन चेहरे से बिल्कुल अलग शेड की नजर आएगी।

पाठको की राय