Sunday, October 25th, 2026

पाकिस्तानी ड्रोन तरनतारन में देर रात हुआ दाखिल, बीएसएफ की फायरिंग के बाद लौटा वापस

तरनतारन
भारत-पाक सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों ने आधी रात को पाक की ओर से भारतीय इलाके में दाखिल हुए ड्रोन पर गोलियां चलाईं। फायरिंग के बाद ड्रोन वापिस लौट गया। एसएसपी रणजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि रात करीब 2 बजे की यह घटना है। इसके बाद इलाके में सर्च अभियान चलाया गया। हालांकि मौके पर कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। फिलहाल सर्च जारी है।

लाखना के खेतों से मिला पुराना बम
वहीं दूसरी तरफ थाना वल्टोहा के गांव लाखना के खेतों से आज एक पुराना बम मिला है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने बताया कि धान के खेत से यह बम मिला है। इसको कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। प्रथम जानकारी के मुताबिक ये बम काफी पुराना है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

#Pakistani drone

Source : Agency

पाठको की राय