Wednesday, October 21st, 2026

अचानक सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में एडमिट हुए पाकिस्तानी क्रिकेटर आबिद अली

नई दिल्ली
पाकिस्तान के टेस्ट सलामी बल्लेबाज आबिद अली को प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट कायदे आजम ट्रॉफी के मुकाबले के दौरान सीने में दर्द की शिकायत के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। टूर्नामेंट में मध्य पंजाब की ओर खेल रहे आबिद ने दो बार सीने में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उनकी टीम के मैनेजर अशरफ अली ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने और जांच कराने का फैसला किया।  पूर्व टेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज अशरफ ने कहा, 'वह आज सुबह 61 रन बनाकर खेल रहा था जब उसने दो बार सीने में दर्द की शिकायत की और हमने महसूस किया कि उसे अस्पताल भेजना सर्वश्रेष्ठ रहेगा जहां उसकी जांच की जा रही है और उसके कुछ और परीक्षण होंगे।' यूबीएल परिसर में खैबर पखतूनख्वा टीम के खिलाफ खेलते हुए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 9000 रन पूरे करने वाले आबिद हाल में बांग्लादेश के सफल टेस्ट दौरे के बाद मध्य पंजाब टीम से जुड़े हैं।

 

 

#Pakistani cricketer Abid Ali

Source : Agency

पाठको की राय