Wednesday, October 21st, 2026

आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान चलाएगा ऑपरेशन ऑल आउट

इस्लामाबाद
 पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ विशेष अभियान, ऑपरेशन ऑल आउट का ऐलान किया है। पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति ने इस अभियान में सैन्य पहल के साथ राजनीतिक एवं रणनीतिक प्रयास करने का फैसला लिया है।

पाकिस्तान में पिछले कुछ माह से लगातार आतंकी घटनाएं हो रही हैं। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री और वित्त मंत्री के साथ पाकिस्तानी सेना के मुखिया, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल असीम मुनीर भी मौजूद रहे। इन लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन ऑल आउट शुरू करने का फैसला लिया।

बैठक में कहा गया कि इस ऑपरेशन के जरिए पाकिस्तान से आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जाएगा। इसके लिए पाकिस्तानी सेना का तो प्रयोग किया ही जाएगा, साथ ही राजनीतिक, रणनीतिक, राजनयिक, आर्थिक और सामाजिक प्रयास भी किए जाएंगे। इस संबंध में जारी बयान में आतंकवाद के खात्मे के लिए जनता का सहयोग लेने की बात भी कही गयी। प्रतिबंधित संगठनों पर कार्रवाई करने के साथ आतंकवाद को समाप्त करने की बात कही गयी।

 

 

#आतंकवाद के खिलाफ

Source : Agency

पाठको की राय