Friday, October 23rd, 2026

विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी के कारण पाकिस्तान विकेटकीपर बल्लेबाज आजम खान को काफी ट्रोल किया जा रहा

नई दिल्ली
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को चौथे टी20 मैच में 7 विकेट से हराया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने चार मैच की टी20 सीरीज 2-0 से अपने नाम की। पहला और तीसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। चौथे टी20 मैच में खराब विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी के कारण पाकिस्तान विकेटकीपर बल्लेबाज आजम खान को काफी ट्रोल किया जा रहा है। आजम खान ने विकेट के पीछे एक आसान सा कैच छोड़ा और फिर बल्लेबाजी के दौरान बिना खाता खोले आउट हुए।

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले गए चौथे मैच के दौरान आजम खान मार्क वुड की एक तीखी बाउसंर पर घुटने टेक दिए। वह गेंद की लाइन से खुद को अलग नहीं कर सके और गेंद उनके दस्तानों पर लगकर विकेट कीपर जोस बटलर के हाथों में समा गई। सोशल मीडिया पर आजम खान खराब फिटनेस के कारण काफी ट्रोल हुए। पिछले कुछ समय से फिटनेस के कारण उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था।
 
बल्लेबाजी में भी आजम कमाल नहीं दिखा सके। सीरीज के दोनों मैच में वह सस्ते में पवेलियन लौटे। कैच ड्रॉप करने पर हारिस राउफ काफी गुस्से में दिखे थे। हाल ही में एबटाबाद में पाकिस्तान के ट्रेनिंग कैंप में आजम खान मुख्य आकर्षण में से एक थे। पाकिस्तानी टीम को कई तरह के पारंपरिक अभ्यासों के जरिए परखा गया, जो सेना समय-समय पर करती है। पीसीबी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रशिक्षण शिविर की झलकियां दिखाईं, जहां खिलाड़ियों ने तरह-तरह के एक्सरसाइज किए।

 

 

#T20 World Cup

Source : Agency

पाठको की राय