Thursday, October 22nd, 2026

T20 सीरीज के दौरान अलग-अलग बैठाए जाएंगे पाकिस्तान और अफगानिस्तान के फैंस

नई दिल्ली

वैसे तो पाकिस्तान और अफगानिस्तान के खिलाड़ियों के बीच काफी मधुर संबंध देखे जाते हैं, क्योंकि दोनों देशों के खिलाड़ी साथ में पाकिस्तान सुपर लीग खेलते हैं, लेकिन जब बात दोनों देशों के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट की आती है तो खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त प्रतिद्वंदिता देखी जाती है। ऐसा ही कुछ स्टैंड्स में भी पाकिस्तान और अफगानिस्तान के समर्थकों के बीच देखा जाता है। कई बार मैदान पर खिलाड़ियों तो कोई बार स्टैंड्स में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के फैंस भिड़ गए हैं। इसी से बचने के लिए एक नया रास्ता अपनाया जाएगा।

दरअसल, 25 मार्च से शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20आई सीरीज की शुरुआत होनी है। इसी सीरीज के दौरान पाकिस्तान और अफगानिस्तान टीम के कट्टर फैंस के लिए कुछ अलग तरह का प्रावधान किया गया है। दोनों देश के फैंस अलग-अलग स्टैंड्स में बैठेंगे, ताकि किसी भी तरह की लड़ाई दोनों टीमों के समर्थकों में ना हो। कई बार पाकिस्तान और अफगानिस्तानी फैंस भिड़ गए हैं। इसी से बचने के लिए ऐसा किया जाएगा। एशिया कप 2022 के दौरान दोनों देशों के समर्थक भिड़ हए थे।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में शायद ऐसा पहली बार होगा, जब दो अलग-अलग देशों के फैंस को एकसाथ बैठने की अनुमति नहीं होगी। भले ही कुछ भी नियम हो, लेकिन एक बात तो तय है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20आई सीरीज में जबरदस्त रोमांच देखने को मिलेगा, क्योंकि पाकिस्तान टीम के प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। ऐसें में दोनों टीमें बैलेंस नजर आएंगी और यही वजह है कि मैच दिलचस्प होंगे।

 

 

#T20 सीरीज

Source : Agency

पाठको की राय