PAK vs NZ दूसरे वनडे में बने 673 रन, फखर जमन ने ताबड़तोड़ पारी खेल जिताया मैच
नई दिल्ली
बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने शनिवार रात न्यूजीलैंड को हाई स्कोरिंग मुकाबले में धूल चटाई। पाकिस्तान ने 337 रनों का लक्ष्य 7 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। मेजबान टीम के जीत के हीरो एक बार फिर फखर जमन रहे जिन्होंने 180 रनों की नाबाद पारी खेली। वनडे क्रिकेट के इतिहास में पाकिस्तान की यह न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी रन चेज है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेरेल मिशेल के शतक के दम पर बोर्ड पर 336 रन लगाए थे। दोनों टीमों ने मिलकर दूसरे वनडे में कुल 673 रन बनाए। फखर जमन को उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।
बाबर आजम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। पिछले मैच में शानदार पारी खेलने वाले विल यंग इस बार 19 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनके बाद चाड बोवेस ने अर्धशतक जड़ते हुए दूसरे विकेट के लिए डेरेल मिशेल के साथ 86 रन जोड़े। जाड के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए कीवी कप्तान टॉम लैथम ने मिशेल मार्श के साथ मिलकर पाकिस्तान को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 183 रनों की शानदार साझेदारी हुई। मिशेल ने अपने वनडे करियर का तीसरा शतक जड़ते हुए 129 रनों की पारी खेली, वहीं लैथम मात्र दो रनों से अपने सैकड़े से चूक गए। उन्हें 98 के निजी स्कोर पर रऊफ ने आट किया। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 336 रन बनाए। हारिस रऊफ ने इस दौरान 4 विकेट चटकाए।
337 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम को इस बार भी फखर जमन और इमाम उल हक की जोड़ी ने सधी हुई शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़े। 24 के निजी स्कोर पर इमाम के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान बाबर आजम ने 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 65 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा मोहम्मद रिजवान ने भी अर्धशतक जमाया। वहीं फखर जमन अंत तक नाबाद रहे, उन्होंने 144 गेंदों का सामना करते हुए 17 चौकों और 6 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 180 रनों की नाबाद पारी खेली।

पाठको की राय