Wednesday, October 21st, 2026

PAK vs AUS 2nd Test: पाकिस्तानी अंपायर के फैसले को देखकर छूटेगी हंसी, ऐसा LBW शायद ही पहले देखा हो

नई दिल्ली

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी कंट्रोल शायद ही कर पाएं। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में अपनी पकड़ काफी मजबूत कर ली है। मैच के तीसरे दिन पाकिस्तान के अंपायर अहसान रजा का एक फैसला सोशल मीडिया पर मीम बन चुका है। दरअसल अहसान रजा ने जिस गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट दिया था, कम क्रिकेट समझने वाला शख्स भी उसे आउट नहीं देता।

मैच के तीसरे दिन पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील हुई और अहसान ने ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में फैसला भी सुना दिया। नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े कप्तान बाबर आजम भी यह देखकर दंग रह गए। मोहम्मद रिजवान ने बिना देरी किए डीआरएस लिया। रिप्ले में दिखा गेंद आउटसाइड ऑफ पिच कर रही है, इम्पैक्ट भी आउटसाइड है, विकेट भी मिस कर रही है। फिर ऑनफील्ड अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा, लेकिन उनकी इस फैसले को लेकर खूब किरकिरी हो रही है।

 

#PAK vs AUS 2nd Test

Source : Agency

पाठको की राय