Saturday, October 24th, 2026

अरनिया सेक्टर में पाक घुसपैठिये को मार गिराया गया

जम्मू
 बीएसएफ ने सोमवार को कहा कि जम्मू के अरनिया सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया गया।

बीएसएफ जवानों ने 30-31 जुलाई की मध्यरात्रि में, अरनिया सीमा क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार संदिग्ध गतिविधि देखी और एक घुसपैठिए को बीएसएफ बाड़ की ओर आते देखा गया।

बीएसएफ ने कहा, "जवानों ने घुसपैठिए को मार गिराया और घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।"

 

Source : Agency

पाठको की राय