Sunday, October 25th, 2026

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर पेंटिंग, स्लोगन और अभिनय प्रतियोगिताएँ

भोपाल

सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस 31 मई को भोपाल के जवाहर बाल भवन में चित्रकला, स्लोगन और एकल अभिनय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगितायें शाम 4 से 6 बजे तक होगी। चित्रकला प्रतियोगिता का विषय 'होश वाले हीरो-नशे वाले जीरो', स्लोगन प्रतियोगिता 'नशामुक्त मध्यप्रदेश' और एकल अभिनय प्रतियोगिता 'विनाशकारी नशा' विषय पर होगी। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर पूरे प्रदेश में विभिन्न प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

 

 

#विश्व तंबाकू निषेध दिवस

Source : Agency

पाठको की राय