Tuesday, October 20th, 2026

मनेन्द्रगढ़ में सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत, घटना से परिजनों का बुरा हाल, पसरा मातम

मनेन्द्रगढ़.

राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 में दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 में नागपुर एवं बरबसपुर के पास हुआ। नागपुर हाईवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 मनेंद्रगढ़ अंबिकापुर मार्ग पर चौघड़ा मनेन्द्रगढ़ निवासी दल सिंह, राहुल सिंह मोटरसाइकिल से मनेन्द्रगढ़ से बैकुंठपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान उनकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना उस वक्त हुई जब शराब के नशे में धुत्त कार चालक ने सड़क से विपरीत दिशा से आ रहे दो मोटरसाइकिल सवार को ठोकर मार दी इस हादसे में दो युवकों समेत एक युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

 

#Painful death of five people

Source : Agency

पाठको की राय