Wednesday, October 21st, 2026

पद्मा ने इंटरनेशनल कराटे में जीता गोल्ड


रायपुर

छत्तीसगढ़ की कराटे प्लेयर पद्मा ब्यौहार ने एक बार फिर विशाखापट्टनम अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त कर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। साथ ही जूनियर 14 साल से कम उम्र की प्रतियोगिता में रायपुर की ही श्रीजल एवं साक्षी श्रीवास्तव ने गोल्ड एवं सिल्वर प्राप्त किया है।गौरतलब है की कराते इंडिया आगेर्नाइजेशन, वर्ल्ड कराटे फेडरेशन और आंध्र प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 3 फरवरी से 5 फरवरी किया गया है। पद्मा के कोच रमेश प्रधान ने बताया की पद्मा ने 5 फरवरी को सुबह सीनियर केटेगरी के कांता में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय