धान उपार्जन शिकायत निवारण प्रकोष्ठ गठित
बीजापुर
खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के तहत् समर्थन मूल्य पर धान उपार्जतन अवधि के दौरान धान विक्रय हेतु पंजीयन, भुगतान एवं अन्य शिकायत के निराकरण हेतु जिला स्तर पर शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। शिकायत के लिए टोल फ्री नम्बर 07853-220023 पर संपर्क किया जा सकता है। शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी एसडीएम बीजापुर देवेश ध्रुव होंगे और डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे, खाद्य अधिकारी बीएल पदमाकर एवं सहकारी संस्थाएं अनिल तारम सदस्य नियुक्त किये गये हैं। उक्त अधिकारियों द्वारा धान विक्रय हेतु पंजीयन, भुगतान एवं अन्य शिकायतों का निवारण किया जायेगा।
Source : Agency

पाठको की राय