Tuesday, October 20th, 2026

ओयो की वेडिंग्ज ने लेमन ट्री के साथ गठजोड़ किया

नई दिल्ली
 ओयो के स्वामित्व वाली ‘वेडिंग्ज डॉट इन’ ने लेमन ट्री होटल्स के साथ रणनीतिक गठजोड़ की घोषणा की। कंपनी को उम्मीद है कि इससे मांग और बिक्री में वृद्धि के साथ आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।

इस गठजोड़ से दिल्ली-एनसीआर, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, भुवनेश्वर, मुबंई और पुणे सहित देश के 40 से अधिक स्थानों में स्थित लेमन ट्री होटल्स के भोज और आयोजन स्थलों की बुकिंग बढ़ाने में मदद मिलेगी।

‘वेडिंग्ज डॉट इन’ एक ऑनलाइन मंच है, जो विवाह स्थलों और संबंधित सेवाओं की पेशकश करता है। आतिथ्य क्षेत्र की कंपनी ओयो ने 2018 में इसका अधिग्रहण किया था।

एक बयान के मुताबिक, ‘‘लेमन ट्री के आयोजन स्थलों को वेडिंग्ज डॉट इन के मंच पर प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। इससे उसे प्रति माह 19 लाख से अधिक संभावित ग्राहकों तक पहुंच मिलेगी।’’

 

 

#ओयो

Source : Agency

पाठको की राय