Thursday, October 22nd, 2026

ऑक्सीजन की कालाबाजारी न होने पाए : सीएम योगी

लखनऊ 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि किसी भी कीमत पर ऑक्सीजन की कालाबाजारी न होने पाए। प्रदेश के सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन की अगले 15 दिनों की संभावित आवश्यकता का आकलन करते हुए केंद्र सरकार को मांग पत्र भेज दिया जाए। जब कोरोना से दस कदम आगे की सोच रखेंगे, तभी उसको नियंत्रित करने में सफलता मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को टीम 11 की बैठक को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता में एक-एक व्यक्ति की जान बचाना है। सभी जिलों में ऑक्सीजन की अनवरत आपूर्ति बनी रहे। 

 मुख्यमंत्री ने कोविड-19 की स्थितियों की समीक्षा के दौरान कहा कि मेडिकल ऑक्सीजन के वितरण कार्य को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी जिलों में कोविड बेड की संख्या बढ़ाई जाए। अधिक संक्रमण वाले लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर नगर, वाराणसी, गोरखपुर, गाजियाबाद, मुरादाबाद, मेरठ, झांसी, आगरा, गौतमबुद्धनगर आदि जिलों में बेड की संख्या दोगुनी की जाए। ऑक्सीजन व रेमडेसिविर आदि दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखें।

 उन्होंने कहा कि सभी कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता के साथ ही होम आइसोलेशन में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मेडिकल किट की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। बेड की संख्या को मौजूदा अवसंरचना में ही बढ़ाया जाए, जिससे आने वाले कोविड मरीजों को इलाज में असुविधा न हो। जब कोरोना से दस कदम आगे की सोच रखेंगे, तभी उसको नियंत्रित करने में सफलता मिलेगी। उन्होंने व्यावहारिक धरातल पर कार्य करने पर बल दिया।
 

 

#सीएम योगी

Source : Agency

पाठको की राय