Tuesday, October 20th, 2026

ओवैसी की पार्टी भी यूपी चुनाव के लिए बनाएगी अपना मोर्चा, पांच दल होंगे शामिल

लखनऊ

सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी आल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए अपना एक सियासी मोर्चा बनाएगी। इस मोर्चे में पांच दल शामिल होंगे। इसकी घोषणा आगामी 12 दिसम्बर को कानपुर में होने वाले वंचित शोषित सम्मेलन में की जाएगी।

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने बताया कि पहले से घोषित सौ सीटों पर विधान सभा चुनाव लड़ेगी और मोर्चे के अन्य घटक दल बाकी 303 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। इस महीने भी ओवैसी यूपी के कई जिलों में वंचित शोषित सम्मेलन सम्बोधित करेंगे। 12 दिसम्बर को कानपुर के बाद, 18 दिसम्बर को मेरठ, 19 दिसम्बर को बिजनौर के नगीना, 25 को फिरोजाबाद, पहली जनवरी को सहारनपुर में भी ऐसे सम्मेलन आयोजित किये जाएंगे।

इससे पहले विधान सभा चुनाव की तैयारियों के तहत औवैसी सुल्तानपुर, उतरौला, रूदौली, बाराबंकी, जौनपुर, गाजियाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद और सम्भल में वंचित शोषित सम्मेलन को सम्बोधित कर चुके हैं।
 

 

#ओवैसी

Source : Agency

पाठको की राय